राष्ट्रपति करेंगे कैंसर यूनिट का उद्घाटन
मथुरा| राष्ट्रपति के प्रस्तावित वृन्दावन कार्यक्रम के दृष्टिगत मंडलायुक्त अनिल कुमार द्वारा जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र एवं अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ कलेक्टेªट सभागार में बैठक ली। उन्होंने राष्ट्रपति एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम से संबंधित प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों की जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिये।
श्री कुमार ने अक्षय पात्र में बनाये जा रहे हैलीपेड़ के संबंध में पीडब्लूडी विभाग से जानकारी प्राप्त की तथा उनके कार्यक्रम में कौन-कौन व्यक्ति शामिल होंगे तथा राष्ट्रपति रामनाथ कोविद के स्वागत एवं कार्यक्रम के पश्चात कितने लोग हैलीपेड़ पर जायेंगे तथा डायस पर राष्ट्रपति के साथ कौन-कौन उपस्थित रहेगा आदि की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों से ली। उन्होंने लोक निर्माण विभाग द्वारा किये जा रहे कार्य, मथुरा विकास प्राधिकरण द्वारा किये गये कार्य तथा नगर निगम द्वारा की सफाई व्यवस्था पर भी चर्चा की।
बैठक के पश्चात आयुक्त अनिल कुमार एवं आईजी ए सतीश गणेश, जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार सभी स्थानों का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम अक्षय पात्र जाकर उन्होंने बनाये गये हैली पेड़ों का निरीक्षण किया। उन्होंने हैली पेड के साथ काटेज बनाने एवं मेडिकल सुविधा बनाये रखने के भी निर्देश दिये। आयुक्त द्वारा अक्षय पात्र में प्रस्तावित कार्यक्रमों के संबंध में मौके पर जाकर जानकारी प्राप्त की तथा उसका निरीक्षण भी किया।
आयुक्त द्वारा राम कृष्ण मिशन हॉस्पिटल में जाकर नवनिर्मित कैंसर यूनिट के प्रत्येक कक्ष का निरीक्षण किया, जहां राष्ट्रपति द्वारा उद्घाटन करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। तत्पश्चात उन्होंने रामकृष्ण मिशन के आडिटोरियम का निरीक्षण भी किया जहां प्रस्तावित कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। उक्त अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम का भी स्थलीय निरीक्षण किया तथा वह विजय कौशल महाराज के आश्रम में जाकर व्यवस्था की जानकारी ली।
बैठक एवं निरीक्षण में नगर आयुक्त रविन्द्र कुमार मांदढ़, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर, ज्वांइट मजिस्टेªट जग प्रवेश, मुख्य विकास अधिकारी रामनेवास, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सतीश कुमार त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी सदर क्रान्ति शेखर सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
राष्ट्रपति के आगमन तैयारियों में जुटा प्रशासन