भाेजन में नशा मिलाकर किया बेहोश, फिर अश्लील वीडियाे बनाकर ब्लैकमेलिंग

आदिम जाति कल्याण विभाग के रिटायर्ड अफसर को उनके रिश्ते के भाई और बहू ने हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले पति-प|ी पकड़े गए। ब्लैकमेलर बहू बड़ी चालाकी के साथ रिटायर्ड अफसर के साथ अंबिकापुर मंदिर दर्शन करने गई। वहां घर में अकेले देखकर प्रसाद में नशीली खाद्य सामग्री मिलाकर उन्हें खिला दिया। कुछ मिनट बाद ही रिटायर्ड अफसर बेहोश हो गए। उसी दौरान प|ी ने उनका अश्लील वीडियो बना लिया। उसके बाद उन्हें भिलाई अपने मकान में बुलाकर वहां भी भोजन में नशा मिलाकर उन्हें बेहाेश किया, फिर वहां भी वीडियो बना लिया। उसके बाद से आरोपी पति-प|ी उन्हें ब्लैकमेल करने लगे। डेढ़ लाख वसूलने के बाद भी जब उनकी मांग बढ़ती गई तब अफसर ने पुलिस में शिकायत की। प्रारंभिक पूछताछ में ही सच सामने आ गया। ये भी पता चला कि आरोपी दंपत्ति ने इसके पहले आधा दर्जन से ज्यादा कारोबारियों और अफसरों को इसी तरह फंसाकर उनसे वसूली की है। पुलिस ने आरोपी दंपत्ति को ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अब उनके मोबाइल की जांच करवा रही है। एसपी सिटी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि शंकर नगर के परिमल कुमार आदिम जाति कल्याण विभाग से रिटायर अधिकारी हैं। भिलाई स्मृति नगर के तपन मजूमदार(49)उनके से दूर के रिश्ते में भाई हैं। तपन एमआर है। तपन अक्सर रिटायर्ड अफसर के घर आता था। परिमल का गांव अंबिकापुर में है। वे हर महीने अपने गांव जाते हैं। तपन ने सितंबर में उनसे कहा कि वे जब गांव जाएं तो उन्हें बताएं। वे अपनी प|ी के साथ वहां जाएंगे। अंबिकापुर के मंदिर उन्हें दर्शन करना है। 14 सितंबर को परिमल अपनी बहन के साथ गांव जा रहे थे। तपन ने बड़ी चालाकी से अपनी प|ी रुपा मजुमदार (37)को उनके साथ अंबिकापुर भेज दिया। वहां मंदिर दर्शन के बाद रुपा उनके घर पहुंची। उनके घर में परिमल के अलावा कोई नहीं था। रुपा ने उन्हें मंदिर का प्रसाद दिया। प्रसाद खाने के बाद उन्हें चक्कर जैसा लगा। उन्होंने रूपा को कहा कि उन्हें ठीक नहीं लग रहा है। वे अभी नहीं जा सकेंगे। वे अपनी व्यवस्था देखकर चली जाएं, वे आराम करेंगे। उसके बाद उन्हें कुछ होश नहीं रहा।